{"_id":"6adf62a94e018feffb0d6343","slug":"dfsgfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4874456-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रायपुर में आग के पीछे लापरवाही या हादसा... पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रायपुर में आग के पीछे लापरवाही या हादसा... पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन
रायपुर में पांच दुकानों में आग से कर्मचारी की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज
- कैफे में निर्माण और बिजली फिटिंग के दौरान सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल, पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। रायपुर गांव में राधा बल्लभ मंदिर के पास पांच दुकानों में आग लगने और एक कर्मचारी की मौत के मामले में सेक्टर-126 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मृतक साहिल शर्मा (24) के पिता दिलीप चंद ने कैफे में निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की आशंका जताई है। उन्होंने कैफे संचालक, ठेकेदार और काम के लिए जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच की मांग की है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।
हादसा 24 अक्तूबर की दोपहर हुआ था। कैफे के फूड स्टॉल पर मरम्मत और निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान आग भड़क गई और आसपास की चार अन्य अस्थायी दुकानें भी इसकी चपेट में आ गईं। घटना के दौरान छह छोटे गैस सिलेंडर फटने की जानकारी सामने आई। आग की चपेट में आकर हिमाचल प्रदेश निवासी साहिल गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दमकल विभाग की छह गाडि़यों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई।
इसके बाद करीब एक घंटे तक राहत और बचाव कार्य चला। आग की घटना को सांप्रदायिक हिंसा से जोड़कर सोशल मीडिया पर किए गए दावों की भी पुलिस जांच कर रही है। एक्स पर ‘अनुषी तिवारी प्राउड इंडियन’ नाम के हैंडल से जामिया मस्जिद तोड़े जाने के विरोध में नोएडा में टकराव, गोलीबारी और पांच लोगों की मौत का दावा किया गया था। पोस्ट में आग की तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए गए थे। पुलिस ने दावों को भ्रामक और असत्य बताते हुए सेक्टर-126 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि इस मामले में प्राािमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है।