फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Accused in Happy murder case, carrying a reward of 10,000, arrested

Haridwar News: हैप्पी हत्याकांड में फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Mon, 26 Oct 2026 06:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Mon, 26 Oct 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Accused in Happy murder case, carrying a reward of 10,000, arrested
बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में 14 सितंबर को की थी मैकेनिक हैप्पी की हत्या
विज्ञापन

पुलिस दो आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल
बहादराबाद। बाइक मैकेनिक हैप्पी हत्याकांड में फरार चल रहे दस हजार के इनामी आरोपी शादाब को बहादराबाद पुलिस ने रुड़की से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामदगी कर ली गई। सोमवार को उसे अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि बीती 14 सितंबर की शाम करीब सवा सात बजे पतंजलि रोड पर देव धर्मकांटा, शांतरशाह के पास हैप्पी (28) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई कपिल निवासी शांतारशाह की तहरीर पर कोतवाली बहादराबाद में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 26 सितंबर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी मुदस्सिर निवासी ग्राम दतौली रांगण सहारनपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 29 सितंबर को आरोपी इस्तकार उर्फ इस्तयाक निवासी शांतरशाह को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही थी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर एसएचओ अमरजीत सिंह ने टीम के साथ दबिश देते हुए नवजीवन अस्पताल, रुड़की के पास से आरोपी शादाब (20) निवासी दतौली रांगड़ सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पूछताछ में उसने बताया कि उसकी समीर, इस्तेकार और मुदस्सिर से दोस्ती थी। इस्तेकार ने समीर से लालच देकर उसकी मोटर साइकिल ली और हैप्पी की हत्या की योजना बनाई। इसके बाद शादाब, मुदस्सिर और इस्तेकार मोटर साइकिल से सहारनपुर, भगवानपुर, हल्लू माजरा, धनौरी होते हुए बहादराबाद के शांतारशाह पहुंचे। तीनों ने पतराम होटल के पीछे मोटर साइकिल खड़ी की।

शादाब मोटर साइकिल के पास रुक गया जबकि इस्तेकार और मुदस्सिर चेहरे पर कपड़ा लपेटकर तमंचे लेकर हैप्पी की दुकान के पास पहुंचे। दोनों ने हैप्पी को गोली मारी थी। वारदात के बाद लोगों के पीछा करने पर दोनों बाइक के पास पहुंचे जहां शादाब उनका इंतजार कर रहा था। इसके बाद तीनों रुड़की की ओर फरार हो गए थे। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed