{"_id":"58e7da184f1c1b68625b4f83","slug":"looted-three-lakh-rupees-from-bank-s-franchisee-operator","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के फ्रेंचाइजी संचालक से तीन लाख रूपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक के फ्रेंचाइजी संचालक से तीन लाख रूपये लूटे
sultanpur/buearo
Updated Fri, 07 Apr 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना क्षेत्र के कटघरा पट्टी गांव के पास बृहस्पतिवार की रात बैंक ऑफ बड़ौदा के फ्रेंचाइजी संचालक से असलहे के बल पर बाइक सवार दो बदमाशों ने तीन लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेेरे फरार हो गए। पीड़ित ने लुटेरों को पहचान लिया।
भुक्तभोगी फ्रेंचाइजी संचालक की शिकायत पर दोस्तपुर थाने की पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया है। दोस्तपुर थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव निवासी राहुल बैंक ऑफ बड़ौदा के फ्रेंचाइजी धारक हैं। उनकी फ्रेंचाइजी का कार्यालय कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के मुड़िला में है।
कार्यालय पर रुपये जमा और निकासी का कार्य होता है। रोजाना की तरह बृहस्पतिवार रात राहुल ने हिसाब-किताब करने के बाद फ्रेंचाइजी का ऑफिस बंद कर दिया। वे तीन लाख रुपये बैग में रखकर रात करीब नौ बजे बाइक से मुड़िला से घर के लिए निकले। रास्ते में कटघरापट्टी गांव के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन
जब तक वे कुछ समझते एक बदमाश ने बाइक से उतरकर राहुल पर असलहा तान दिया। इसके बाद दूसरे बदमाश ने उनसे रुपयों से भरा बैग छीन लिया। छीना-झपटी में राहुल ने लूट करने वाले युवक को पहचान लिया। उनसे रुपयों से भरा बैग छीनने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
लूट के बाद पीड़ित राहुल ने थानाध्यक्ष को सूचना दी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष आरपी ओझा मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने फरार बदमाशों की धर-पकड़ के लिए छानबीन करवाई लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। राहुल ने बताया कि उनसे लूटी गई तीन लाख रुपये की रकम फ्रेंचाइजी की थी।
राहुल ने दोस्तपुर थाने पहुंचकर कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के अमरेथू डड़िया निवासी अंबुज यादव व अभिषेक सिंह पता अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी। राहुल ने बताया कि दोनों युवक उसकी फ्रेंचाइजी के पास कई दिनों से आ रहे थे। पुलिस ने राहुल की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।