फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Looted three lakh rupees from bank's franchisee operator

बैंक के फ्रेंचाइजी संचालक से तीन लाख रूपये लूटे

Fri, 07 Apr 2017 11:57 PM IST
sultanpur/buearo
sultanpur/buearo Updated Fri, 07 Apr 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Looted three lakh rupees from bank's franchisee operator
demo pic - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय थाना क्षेत्र के कटघरा पट्टी गांव के पास बृहस्पतिवार की रात बैंक ऑफ बड़ौदा के फ्रेंचाइजी संचालक से असलहे के बल पर बाइक सवार दो बदमाशों ने तीन लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेेरे फरार हो गए। पीड़ित ने लुटेरों को पहचान लिया।
विज्ञापन


भुक्तभोगी फ्रेंचाइजी संचालक की शिकायत पर दोस्तपुर थाने की पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया है। दोस्तपुर थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव निवासी राहुल बैंक ऑफ बड़ौदा के फ्रेंचाइजी धारक हैं। उनकी फ्रेंचाइजी का कार्यालय कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के मुड़िला में है।
विज्ञापन


कार्यालय पर रुपये जमा और निकासी का कार्य होता है। रोजाना की तरह बृहस्पतिवार रात राहुल ने हिसाब-किताब करने के बाद फ्रेंचाइजी का ऑफिस बंद कर दिया। वे तीन लाख रुपये बैग में रखकर रात करीब नौ बजे बाइक से मुड़िला से घर के लिए निकले। रास्ते में कटघरापट्टी गांव के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक वे कुछ समझते एक बदमाश ने बाइक से उतरकर राहुल पर असलहा तान दिया। इसके बाद दूसरे बदमाश ने उनसे रुपयों से भरा बैग छीन लिया। छीना-झपटी में राहुल ने लूट करने वाले युवक को पहचान लिया। उनसे रुपयों से भरा बैग छीनने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

लूट के बाद पीड़ित राहुल ने थानाध्यक्ष को सूचना दी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष आरपी ओझा मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने फरार बदमाशों की धर-पकड़ के लिए छानबीन करवाई लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। राहुल ने बताया कि उनसे लूटी गई  तीन लाख रुपये की रकम फ्रेंचाइजी की थी।


राहुल ने दोस्तपुर थाने पहुंचकर कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के अमरेथू डड़िया निवासी अंबुज यादव व अभिषेक सिंह पता अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी। राहुल ने बताया कि दोनों युवक उसकी फ्रेंचाइजी के पास कई दिनों से आ रहे थे। पुलिस ने राहुल की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed