फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Loot and dacaoity.

गृहस्वामी को बंधक बनाकर लाखों की डकैती

Sun, 28 Feb 2016 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Sun, 28 Feb 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन

जगदीशपुर (अमेठी)। कनकूपुर गांव में शनिवार की रात गृहस्वामी को बंधक बनाकर बदमाशों ने एक घर में डाका डाल दिया। विरोध करने पर महिलाओं को पीटा। डकैतों ने घर में रखे लाखों रुपये कीमत के जेवरात और नगदी लूट ली। पीड़ित की तहरीर बदलवाकर पुलिस ने डकैती को चोरी में दर्ज कर लिया। पुलिस की कार्यशैली से गांव वासियों में खासी नाराजगी है।

विज्ञापन



जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कनकूपुर गांव निवासी शमशुल हक पुत्र हुमायूं खां गांव के बाहर एक आरा मशीन चलाते हैं। आरा मशीन पर ही घर बनाकर शमशुल हक परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार की रात चार-पांच की संख्या में असलहे से लैस लोग पहुंचे और घर के बाहर लेटे शमशुल हक को बंधक बना लिया। बदमाशों के कहने पर शमशुल ने घर में सो रही महिलाओं से दरवाजा खोलने को कहा।
विज्ञापन


 दरवाजा खुलते ही बदमाश घर में घुस गए और महिलाओं पर असलहा तान दिया। महिलाओं ने विरोध किया तो बदमाशों ने असलहे की बट और डंडे से उन्हें पीटा। बदमाशों ने शमशुल की भी पिटाई कर दी। बक्से की चाबी लेकर बदमाश बक्सा व अलमारी खोलकर उसमें रखे करीब तीन-चार लाख रुपये कीमत के जेवरात और नगदी लूट ली। रविवार को पीड़ित कुनबा थाने पहुंचा और डकैती की तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित से तहरीर बदलवा दी। पुलिस ने डकैती जैसी घटना को चोरी में दर्ज कर लिया। इस बाबत एसओ रतन सिंह ने बताया कि पीड़ित ने उन्हें जो तहरीर दी है उसी पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed