{"_id":"5720edd54f1c1bd844a915ac","slug":"linemen-thrashed-infront-of-sdo","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीओ के सामने दबंगों ने दो लाइन मैनों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसडीओ के सामने दबंगों ने दो लाइन मैनों को पीटा
Amarujala Bureau
Updated Wed, 27 Apr 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
मुड़हा गांव में चोरी से बिजली का कॉमर्शियल इस्तेमाल कर रहे सगे भाइयों ने पावर कॉर्पोरेशन के एसडीओ से न केवल अभद्रता की बल्कि दो लाइन मैनों की जमकर पिटाई कर दी। एसडीओ ने घटना की सूचना पुलिस को देकर मदद मांगी। थोड़ी देर में पहुंची पुलिस को देखते ही दोनों भाई फरार हो गए।
विज्ञापन
एसडीओ ने घटना की तहरीर थाने में दी है। कादीपुर विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ धर्मराज बुधवार की दोपहर लाइन मैन महेंद्र प्रताप व अमरजीत के साथ मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के मुडहा मजरे ढेमा विद्युत चोरी की जांच करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
गांव निवासी दो सगे भाइयों ने तालाब के पास दो केवी का चोरी से मोटर लगा रखा था। एसडीओ ने तालाब के पास लगे मोटर को जब्त कर लिया तभी दोनों भाई वहां पहुंच गए। एसडीओ ने दोनों भाइयों से विद्युत चोरी की बात पूछी तो दोनों आगबबूला हो गए। एसडीओ के साथ दोनों भाइयों ने अभद्रता शुरू कर दी। एसडीओ को बचाने दौड़े लाइनमैन महेंद्र प्रताप और अमरजीत की दोनों भाइयों ने पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
एसडीओ ने घटना की सूचना मोतिगरपुर थाने की पुलिस को देते हुए मदद मांगी। सूचना के बाद मोतिगरपुर थाने की पुलिस गांव पहुंची लेकिन तब तक दोनों आरोपी फरार हो गए। एसडीओ ने आरोपी भाइयों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, विद्युत चोरी और जान से मारने की धमकी की तहरीर दी है। इस बाबत एसओ मोतिगरपुर वीरेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें तहरीर मिली है। वे अभी काम के सिलसिले में बाहर हैं। थाने पहुंचते ही केस दर्ज किया जाएगा।