फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Lawyer shot at

दिनदहाड़े वकील को गोली मारी

Wed, 01 Nov 2017 10:38 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 01 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
Lawyer shot at
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर एक दुकान पर चाय पीकर जीप पर बैठ रहे कांग्रेस नेता व अधिवक्ता को बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी। स्थानीय लोग बदमाशों की तरफ दौड़े तो वे असलहा लहराते हुए बाइक से फरार हो गए। गंभीर हालत में अधिवक्ता को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। सूचना पाते ही एएसपी ने घायल अधिवक्ता से पूछताछ की।

विज्ञापन


     
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रानीगंज निवासी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सह संयोजक/अधिवक्ता सलाउद्दीन खां (65) बुधवार की सुबह लखनऊ से मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन से घर आ रहे थे। वे दिन में 11 बजे ट्रेन से निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और प्लेटफार्म से बाहर आकर अपने मित्र मोहम्मद शोएब की दुकान पर बैठकर चाय पिया। चाय पीकर वे अपनी जीप पर बैठने जा रहे थे तभी पहले से घात लगाए बैठे नकाबपोश बदमाशों ने सलाउद्दीन के ऊपर तमंचे से फायर कर दिया, गोली सलाउद्दीन के बाएं कंधे में लगी। गोली लगते ही सलाउद्दीन जमीन पर गिर पड़े। आस-पास के लोग बदमाशों की तरफ दौड़े तो एक बदमाश ने तमंचा लोगों पर तान दिया और बाइक पर बैठकर दोनों रानीगंज की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन


सलाउद्दीन के जीप चालक राम सागर ने आनन-फानन में उन्हें जीप पर बैठा कर सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया। सीएचसी के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अधिवक्ता को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक बलरामाचारी दूबे, सीओ मुसाफिरखाना सूक्ष्म प्रकाश, थाना अध्यक्ष कमरौली जेबी पांडेय भी सीएचसी पहुंच गए। एएसपी ने घटना के बाबत सलाउददीन से पूछताछ की। सलाउद्दीन पर हुए जानलेवा हमले की सूचना पाते ही सीएचसी पर उनके समर्थक व क्षेत्रवासियों का जमावड़ा लग गया। इस बाबत एएसपी ने बताया कि अभी तक पीड़ित की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed