फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Lady pradhan crushed to death. Daughter serious.

महिला प्रधान को जीप ने रौंदा, बेटी गंभीर

Mon, 21 Dec 2015 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Mon, 21 Dec 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन

इलाहाबाद-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दुर्गापुर के समीप नव निर्वाचित महिला ग्राम प्रधान और उसकी बेटी को तेज रफ्तार बोलेरो जीप ने रौंद दिया। दुर्घटना में प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रधान की मौत से नाराज ग्रामीणों ने हाईवे जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस के समझाने-बुझाने पर करीब घंटे भर बाद मामला शांत हुआ। हाईवे जाम होने से आवागमन बाधित रहा।

विज्ञापन


पीपरपुर थाना क्षेत्र के खानापुर (बीकापुर) की प्रधान सीता देवी (42) पत्नी जगदेव सोमवार की शाम करीब पांच बजे बेटी श्यामा देवी (17) के साथ खेत देखकर वापस घर लौट रही थीं। गांव के बाहर इलाहाबाद-फैजाबाद मार्ग पर स्थित दुर्गापुर के पास तेज रफ्तार काली रंग की बोलेरो जीप मां-बेटी को सड़क किनारे रौंदते हुए फरार हो गई। दुर्घटना में सीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्यामा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने घायल श्यामा को जिला अस्पताल सुल्तानपुर पहुंचाया। उधर, महिला प्रधान की मौत से नाराज ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों की मांग थी कि पुलिस दुर्घटना करने वाली बोलेरो जीप को तत्काल पकड़े। हाईवे जाम की सूचना के बाद पहुंचे एसओ पीपरपुर जगदीश यादव ने नाराज लोगों को समझाया-बुझाया और जल्द ही वाहन को पकड़ने का आश्वासन दिया तब जाकर करीब घंटे भर बाद जाम खुला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed