{"_id":"754d34f5fe4e41755b8f7ab3f71c3c9d","slug":"inspector-attacked-in-police-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानाध्यक्ष पर हॉकी से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थानाध्यक्ष पर हॉकी से हमला
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sun, 05 Jul 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। कार से थाने पहुंचे एक युवक ने थानाध्यक्ष पर हॉकी से हमला कर दिया। एसओ खुद को हॉकी के हमले से बचाते हुए उससे भिड़ गए। हमलावर युवक से थानाध्यक्ष की हाथापाई होने लगी। हल्ला गुहार सुनकर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने हमलावर को किसी तरह से कब्जे में किया और उसकी जमकर धुनाई की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर लॉकअप में बंद कर दिया है।
विज्ञापन
मोतिगरपुर थानाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह रविवार की दोपहर में थाने में बैठकर फरियादियों के प्रार्थना पत्र देख रहे थे। तभी एक युवक उनके पास पहुंचा। युवक ने एसओ से टिफिन देने को कहा। एसओ ने कहा कि मुझे नहीं मालूम तुम क्या कह रहे हैं। एसं ने उसे डांटकर थाने से भगा दिया। करीब तीन घंटे बाद युवक एक अन्य युवक के साथ कार संख्या यूपी 32 सीजे 0316 से थाने में पहुंचा। कार पर बैठा दूसरा युवक वाहन पर ही बैठा रहा जबकि यह युवक हॉकी लेकर सीधा एसओ के आवास में घुस गया।
विज्ञापन
एसओ आवास में नाश्ता कर रहे थे तभी युवक ने हॉकी निकालकर उन पर प्रहार कर दिया। एसओ की नजर युवक पर पड़ गई और वे खुद को हॉकी के प्रहार से बचाते हुए उससे भिड़ गए। आवास के अंदर ही थानाध्यक्ष और युवक के बीच मारपीट शुरू हो गई। युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर लॉकअप में डाल दिया। पकड़े गए युवक की पहचान विकास विक्रम सिंह निवासी बरवारीपुर कोतवाली कादीपुर के रूप में की गई।
विज्ञापन
कार में बैठा दूसरा युवक मौके से भाग निकला। इस बाबत एसओ अभिमन्यु सिंह ने बताया कि पूर्व में मोतिगरपुर थाने में तैनात कई थानाध्यक्षों को हमलावर युवक मीट लाकर खिलाता था, जिसकी वजह से उसका आना-जाना थाने में था। युवक ड्रग के नशे में भी था।