{"_id":"6b06c378622b7d0a5a01b79e","slug":"property-businessman-lucky-thakur-murdered-three-including-shiv-sena-leader-arrested-jalandhar-news-c-46-1-spkl1013-112395-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: प्रॉपर्टी कारोबारी लक्की ठाकुर की हत्या, शिवसेना नेता सहित तीन काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: प्रॉपर्टी कारोबारी लक्की ठाकुर की हत्या, शिवसेना नेता सहित तीन काबू
Wed, 25 Nov 2026 04:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Wed, 25 Nov 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब के पास ढाबे से पकड़े गए आरोपी, हाथ की उंगलियां काटकर ले गए थे हमलावर
गुरुद्वारे माथा टेकने जाते समय तेजधार हथियारों से किया था हमला; शिवसेना नेता के बेटे राम कृष्ण पर हत्या का आरोप, पुलिस आरोपियों से कर रही पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। प्रॉपर्टी कारोबारी लक्की ठाकुर की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को शिवसेना नेता नरिंदर थापर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने नरिंदर थापर, दीपक राणा और गुड़िया को फतेहगढ़ साहिब के पास एक ढाबे से पकड़ा।
तीनों आरोपियों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने नरिंदर थापर को दी सुरक्षा वापस ले ली है। उनके लाइसेंसी हथियार रद करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। मंगलवार रात करीब 8:30 बजे लक्की ठाकुर पर हमला हुआ था। वह गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जा रहे थे तभी तेजधार हथियारों से उन पर हमला किया गया। हमले में उनकी हत्या कर दी गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि हमलावर उनके हाथ की उंगलियां काटकर ले गए थे। मृतक के भाई मनमोहन ने नरिंदर थापर के बेटे राम कृष्ण पर आरोप लगाया। मनमोहन के अनुसार, राम कृष्ण ने 20-25 साथियों के साथ मिलकर लक्की पर हमला किया।
विज्ञापन
विवाद और शिकायत
लक्की के भाई मनमोहन ने बताया कि नरिंदर थापर के परिवार से विवाद चल रहा था। यह विवाद लक्की के छोटे बेटे को नशे की लत लगाने को लेकर था। लक्की ने इस संबंध में थाना-4 में शिकायत भी दर्ज कराई थी। परिजनों के मुताबिक, पिछले 6-7 महीनों से दोनों परिवारों के बीच तनाव था और उन्हें धमकियां भी मिल रही थीं। यह मामला अदालत में विचाराधीन बताया जा रहा है।
पुलिस जांच और अन्य तथ्य
हत्या की सूचना पर एसीपी सेंट्रल ओंकार सिंह बराड़ पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और आरोपियों की तलाश शुरू की। डीसीपी सिटी आदित्य एस वारियर ने बताया कि लक्की ठाकुर भी पहले शिवसेना से जुड़े थे। उनके राजनीतिक संपर्क भी थे और उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे, जिसमें वह 10 साल की सजा काट चुके थे। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर अन्य लोगों की भूमिका और हत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गुरुद्वारे माथा टेकने जाते समय तेजधार हथियारों से किया था हमला