{"_id":"6b06c96617741da35a061177","slug":"accusation-of-attacking-a-father-and-son-with-an-axe-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-157067-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: पिता-पुत्र पर कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप, तीन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: पिता-पुत्र पर कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप, तीन नामजद
विज्ञापन
- बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादराबाद। भौरी गांव में पुरानी रंजिश के चलते तीन लोगों पर पिता-पुत्र पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगा है। हमले में युवक की छाती में फ्रैक्चर हो गया, जबकि उसके पिता के पैर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने तहरीर के आधार प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार, बीनू कुमार निवासी गांव भौरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 नवंबर की शाम करीब 4:40 बजे पड़ोस में रहने वाले परीक्षित और दीक्षित व बिरेन्द्र लाठी-डंडे लेकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते तीनों ने उनके पिता और परिवार के लोगों को गाली-गलौज करते हुए घर में घुसने का प्रयास किया। पिता ने दरवाजा बंद कर किसी तरह अपना बचाव किया। तीनों ने दोबारा मौका मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। उसी रात करीब सात बजे फिर घर में घुसने का प्रयास किया। दोनों घटनाएं घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हैं।
अगले दिन 22 नवंबर की सुबह करीब 11:15 बजे वह अपने पिता के साथ गांव के बाहर बने घेर में पशुओं को चारा डाल रहे थे। इसी दौरान तीनों मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे। आरोप है कि उनके हाथों में कुल्हाड़ी थी। आते ही उन्होंने गाली-गलौज करते हुए पिता-पुत्र पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
परीक्षित ने कुल्हाड़ी से बीनू पर वार किया। बचाव के दौरान उसके पिता चरण सिंह के पैर में कुल्हाड़ी लग गई। हमले में बीनू की छाती में फ्रैक्चर हो गया। इसके अलावा आंख, सिर और हाथ में भी चोटें आईं। पिता को भी शरीर पर कई गंभीर चोटें लगीं। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।