{"_id":"56e989fc4f1c1b03688b4637","slug":"huge-fire-in-jungle","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेंट कुड़वार के जंगल में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रेंट कुड़वार के जंगल में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुड़वार (सुल्तानपुर)। ग्रेंट कुड़वार के जंगल में बुधवार की दोपहर अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से 50 शीशम के पेड़ और एक आवासीय छप्पर जलकर राख हो गया। आग से करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
कुड़वार थाना क्षेत्र के ग्रेंट कुड़वार जंगल में बुधवार की दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर विभाग को दी। सूचना के बाद पहुंचे फायर कर्मियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। इस दौरान आग से 50 शीशम के पेड़ और जमुना प्रसाद कोरी का एक आवासीय छप्पर जलकर राख हो गया।
विज्ञापन