फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   HT line current in homes, three injured

घरों में दौड़ा एचटी लाइन का करंट, तीन युवक झुलसे

Tue, 12 Sep 2017 10:12 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 12 Sep 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
HT line current in homes, three injured
लोगों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला

बिरैता गांव में सोमवार की रात ट्रांसफार्मर में खामी से घरों में हाईटेंशन लाइन दौड़ गई। इससे 50 घरों के इलेक्ट्रिक सामान फुंक गए जबकि दो किशोर समेत तीन लोग झुलस गए। एक गाय की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पावर कॉर्पोरेशन के जेई का फोन नहीं उठने पर ग्रामीणों ने डीएम से मदद मांगी। डीएम के आदेश पर क्षेत्र की सप्लाई बंद की गई। ग्रामीणों के मुताबिक करीब 10 लाख रुपये कीमत के इलेक्ट्रिक सामान का नुकसान हुआ है। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

विज्ञापन



जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बिरसिंहपुर विद्युत उपकेंद्र के सेमरी फीडर के बिरैता गांव में 150 घरों में बिजली की सप्लाई होती है। गांव में ट्रांसफार्मर में 11 हजार वोल्ट की लाइन सप्लाई होती है। यह सप्लाई ट्रांसफार्मर से 440 वोल्ट में तब्दील होकर घरों को जाती है। सोमवार की रात करीब आठ बजे अचानक ट्रांसफार्मर ने हाईटेंशन लाइन 440 वोल्ट में तब्दील करना बंद कर दिया। इससे घरों में 11 हजार वोल्ट की सप्लाई होने लगी। हाईटेशन लाइन से विद्युत तार जलने लगे और घरों में जल रहा बल्ब, पंखा और अन्य इलेेक्ट्रिक सामान फुंक गए। इस बीच स्टे रॉड में उतरे करंट की चपेट में आने से सियाराम अग्रहरि की एक गाय मर गई, जबकि गांव के ही राम गोपाल (24) पुत्र वंशराज निषाद, सौरभ गुप्ता (16) पुत्र रवि गुप्ता व दीपक (15) पुत्र बिरत्नी करंट से झुलस गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जेई मनीष वर्मा को इसकी सूचना देने की कोशिश की, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। तब ग्रामीण और व भाजपा मंडल अध्यक्ष सभाजीत पांडेय ने जिलाधिकारी को फोन कर घटना से अवगत कराया, डीएम ने तत्काल पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को आदेश दिया कि अविलंब बिजली की सप्लाई बंद की जाए।  मंगलवार की सुबह लेखपाल महेश सिंह, कानूनगो सूर्यलाल जायसवाल ने घटना स्थल का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed