फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Hospital staff beaten up in Sultanpur

स्वास्थ्य कर्मियों को पीटा, नर्सों से बदसलूकी

Fri, 02 Jun 2017 11:04 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 02 Jun 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Hospital staff beaten up in Sultanpur
अस्पताल में अफरातफरी - फोटो : अमर उजाला

सड़क दुर्घटना में घायल किशोर की जिला अस्पताल में मौत होने से नाराज तीमारदारों ने बृहस्पतिवार की देर रात स्वास्थ्य कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। स्टाफ नर्सों के साथ बदसलूकी की। अस्पताल में दहशत के माहौल का आलम यह रहा कि स्वास्थ्य कर्मियों ने शौचालय में छिपकर अपनी जान बचाई। स्टाफ रूम में तोड़फोड़ के बाद तीमारदारों ने कागजात भी फाड़ डाले। घटना से नाराज स्वास्थ्य कर्मियों ने शुक्रवार की सुबह दो घंटे तक कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। सीएमओ के समझाने-बुझाने के बाद लोग चिकित्सीय सेवा पर वापस लौटे। पुलिस ने एक चिकित्सक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।      

विज्ञापन


 
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के रहायतपुर निवासी तनय मिश्र का बेटा गौरव (14) बृहस्पतिवार की रात सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। परिवारीजनों ने उसे रात 10 बजकर 20 मिनट पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल प्रशासन ने गौरव को पेईंग वार्ड में बेड नंबर तीन पर एडमिट कर लिया था। देर रात 12 बजकर 20 मिनट पर गौरव की मौत हो गई। परिवारीजनों का आरोप था कि चिकित्सकों ने मामले को हल्के में लिया और गौरव का उपचार सही ढंग से नहीं किया जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। गौरव की मौत से तीमारदार आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन


तीमारदारों ने आपदा वार्ड में मरीजों को इंजेक्शन लगा रही स्टाफ नर्सों की पिटाई शुरू कर दी। स्टाफ नर्सों की चीख-पुकार के बाद स्टाफ रूम में मौजूद टीएनएम आशीष वहां पहुंचा तो लोगों ने उसे भी पीट दिया। स्टाफ रूम में तोड़फोड़ की और कागजात फाड़ डाले। स्टाफ नर्स और स्वास्थ्य कर्मी अपनी जान बचाने के लिए शौचालय में छिप गए। मारपीट में स्टाफ नर्स जरीना, सीमा व आशीष घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एक स्वास्थ्य कर्मी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पाते ही एसआई सचिन राठी पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंच गए। एसआई ने मारपीट में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। रात में ही स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मारपीट की सूचना पाते ही सीएमओ डॉ. रमेश चंद्रा व सीएमएस डॉ. जलालुद्दीन अस्पताल पहुंच गए। सीएमओ ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. वीबी सिंह से पूछताछ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed