फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Headmaster suspended in eveteasing

हेडमास्टर ने की शिक्षिका से छेड़खानी

Sun, 25 Oct 2015 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sun, 25 Oct 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन

शाहगढ़ ब्लॉक स्थित एक प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर ने शिक्षिका से छेड़खानी की। शिक्षिका की शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। हालांकि आरोपी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


 शाहगढ़ ब्लॉक के एक गांव की रहने वाली विवाहिता एक जुलाई 2015 को शिक्षामित्र से शिक्षक पद पर समायोजित हुई थी। शिक्षिका का आरोप है कि विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के बाद बीते 28 अगस्त को उसके यहां तैनात प्रधानाध्यापक राजेश तिवारी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उसके विरोध करने के बाद प्रधानाध्यापक ने आइंदा ऐसा नहीं करने की बात कहकर माफी मांग ली।
विज्ञापन


इसके बाद 28 सितंबर को प्रधानाध्यापक ने उसके साथ जबरदस्ती की कोशिश की। प्रधानाध्यापक के छेड़छाड़ से आहत शिक्षिका ने यह बात उसी दिन एबीएसए ओमप्रकाश मिश्र को बताई। बावजूद इसके प्रधानाध्यापक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने पर महिला ने इसकी लिखित शिकायत छह अक्तूबर को बीएसए के साथ ही डीएम, एसपी, जिला प्रोबेशन अधिकारी व मुंशीगंज थाने में की। शिक्षिका के मुताबिक थाने के साथ ही उच्चाधिकारियों तक से शिकायत के बावजूद अब तक न तो प्रधानाध्यापक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई न ही उससे पूछताछ ही हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षिका का कहना है कि प्रधानाध्यापक अब उसे अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है। घटना से आहत शिक्षिका ने कहा कि यदि तीन दिन के अंदर आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह अनशन को विवश होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed