{"_id":"09468d08caf3c8cf78b679a8fd0b46cb","slug":"hal-officer-hangs-himself-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएएल अफसर ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एचएएल अफसर ने फांसी लगाकर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Wed, 28 Oct 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब एक वर्ष पहले बंगलूरू से ट्रांसफर होकर मुंशीगंज के एचएएल कोरवा आए मुख्य प्रबंधक (वाणिज्य) ने बुधवार सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। एचएएल गेस्ट हाउस के बैचलर हॉस्टल में उनका शव फंदे से लटकता मिला। फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
बंगलुरू के हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से करीब एक वर्ष पहले ट्रांसफर होकर मुंशीगंज स्थित एचएएल कोरवा आए मुख्य प्रबंधक (वाणिज्य) आरएन पुत्तरन (52) परिसर स्थित गेस्ट हाउस के बैचलर हॉस्टल में अकेले रहते थे। बुधवार को सुबह उनकी पत्नी लगातार उन्हें फोन मिला रही थीं लेकिन फोन नहीं उठ रहा था। काफी कोशिश के बाद भी जब उनकी पति से बात नहीं हो पाई तो उन्होंने इसकी जानकारी एचएएल कार्यालय को दी। पत्नी की सूचना के बाद एचएएल के अधिकारी आरएन पुत्तरन के कमरे पर गए तो अंदर से दरवाजा बंद मिला। अधिकारियों ने एचएएल की सिक्योरिटी को बुलवाकर कमरे का दरवाजा तोड़ा तो उनका शव पंखे से लटकता मिला।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही सीओ गौरीगंज अंशुमान व एसओ मुंशीगंज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को ही वे अवकाश से वापस आए थे। पुलिस के मुताबिक फांसी लगाने की वजह का पता नहीं चल सका है। उनके कमरे में कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
विज्ञापन
बंगलूरू भेजा जाएगा शव : जीएम
एचएएल कोरवा के जीएम प्रमोद कुमार सक्सेना ने बताया मुख्य प्रबंधक (वाणिज्य) का शव गुरुवार को बंगलूरू भेजा जाएगा। वहीं उनका अंतिम संस्कार होगा। घटना की जानकारी उनके परिवारीजनों को दी गई है। फांसी लगाने की वजह की जानकारी नहीं है।