{"_id":"02b45c234c16bed1b6ab687a1a2c2e7a","slug":"gurukul-staffer-booked-for-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुकुल के उप आचार्य के खिलाफ हत्या का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुरुकुल के उप आचार्य के खिलाफ हत्या का केस
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Mon, 31 Aug 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनपतगंज (सुल्तानपुर)। वेद-वेदांग गुरुकुल विद्यापीठ में छात्र की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। छात्र के परिवारीजनों ने विद्यालय प्रशासन पर छात्र की हत्या का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुरुकुल के उप आचार्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कूरेभार थाना क्षेत्र के ककरहवा (मझवारा) में वेद वेदांग गुरुकुल विद्यापीठ है। यहां गुरुकुल पद्धति से छात्रों को शिक्षा दी जाती है। इसी विद्यालय में एटा जिले के जेथरा थाने के बरना गांव निवासी कृष्ण कुमार पांडेय का 15 वर्षीय बेटा यश पांडेय कक्षा छह में पढ़ता था। रविवार की सुबह विद्यालय परिसर के अंदर लगे पेड़ में धोती के सहारे यश का शव फंदे से लटकता पाया गया था। यश की मौत की सूचना के बाद रविवार की देर रात पहुंचे कृष्ण कुमार पांडेय ने गुरुकुल के प्रबंधक पर बेटे की हत्या का सीधा आरोप लगाया। सोमवार को मृत छात्र के पिता ने उप आचार्य सत्यव्रत पांडेय के खिलाफ थाने में तहरीर दी। कृष्ण कुमार की मानें तो गुरुकुल से उन्हें शनिवार की देर शाम से यश के गायब होने की सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
दूसरे दिन ही सुबह गुरुकुल परिसर के अंदर ही छात्र का शव फंदे से लटकता मिला। उनका आरोप है कि बेटे की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया है। पुलिस सोमवार को शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। इस बाबत एसओ कूरेभार डीके सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के लिए गुरुकुल के प्रबंधक वंशीलाल को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन