{"_id":"54cdee04828c811ae05d7889d8410245","slug":"glaze-trading-company-s-office-seal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्लेज ट्रेडिंग कंपनी का कार्यालय सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्लेज ट्रेडिंग कंपनी का कार्यालय सील
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Sat, 07 Nov 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
शहर के दुर्गापुर बाईपास पर संचालित ग्लेज ट्रेडिंग लिमिटेड कार्यालय को कोतवाली पुलिस ने तहसीलदार की मौजूदगी में सील कर दिया। कंपनी पर जैविक खाद का प्रशिक्षण देने के नाम पर सैकड़ों युवकों से दस-दस हजार रुपये जमा कराकर नौकरी देने के बजाय कास्मेटिक सामानों की बिक्री कराने का आरोप था।
विज्ञापन
एक पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 26 सितंबर को केस दर्ज कर कंपनी के मैनेजर को जेल भेजा था। इसके बाद कृषि विभाग ने जारी जैविक खाद बनाने का लाइसेंस निरस्त कर दिया था। विवेचना में सहयोग नहीं करने और साक्ष्य छिपाने पर पुलिस ने शनिवार को कंपनी का कार्यालय सील कर दिया है।
विज्ञापन
शहर के दुर्गापुर मार्ग पर संचालित ग्लेज ट्रेडिंग लिमिटेड नाम से एक कंपनी संचालित थी। कंपनी चर्चा में तब आई जब फिरोजाबाद जिले के थाना खैरगढ़ के गांव हाथवंत निवासी कामता प्रसाद ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें कहा कि कंपनी ने जैविक खाद का प्रशिक्षण देने के लिए दस हजार रुपये जमाकर नौकरी देने की बात कही थी।
विज्ञापन
प्रशिक्षण के बजाय उससे कास्मेटिक सामानों की बिक्री कराई जा रही है। इसके बाद हुई जांच में कृषि विभाग ने जैविक खाद बनाने व प्रशिक्षण देने का जारी लाइसेंस निरस्त कर दिया था। सीओ आरके चतुर्वेदी ने कहा कि कंपनी के लोग विवेचना में सहयोग नहीं कर रहे थे। कंपनी साक्ष्य मिटाने का काम कर रही थी।
मैनेजर के जेल से छूटने के बाद कंपनी दोबारा चलने लगी। इसके बाद एसडीएम ने डीएम को रिपोर्ट भेज कर कंपनी की विस्तृत जांच कराने की मांग की थी। डीएम ने कृषि विभाग के अधिकारियों की तीन सदस्यीय टीम गठित की थी। टीम ने जांच रिपोर्ट में कंपनी को फर्जी करार दिया था। इसके बाद ही कंपनी को सील करने का निर्णय लिया गया।