{"_id":"ec4372cf4f261742aac485bea32e07ff","slug":"gangrape-in-sultanpur-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देने के बहाने जंगल में ले जाकर युवती से गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिफ्ट देने के बहाने जंगल में ले जाकर युवती से गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Mon, 13 Jul 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदा।
विज्ञापन
बाइक से लिफ्ट देने के बहाने चार युवकों ने एक युवती को क्षेत्र के
सोनावां के पास स्थित जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती के
शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ मामले की सूचना पुलिस को
दी। जबकि तीन अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी
युवक के साथ पीड़िता को चांदा कोतवाली ले गई है। पुलिस ने चार आरोपियों के
खिलाफ केस दर्ज किया है और मामले की जांच में जुटी है।
जौनपुर जिले के जफराबाद थाने के एक गांव की 25 वर्षीय युवती सुल्तानपुर शहर में स्थित अपनी बहन के घर आई थी। सोमवार को युवती टेम्पो से सुल्तानपुर से लंभुआ बाजार पहुंची थी। दोपहर बाद करीब तीन बजे युवती लंभुआ कस्बे में वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी समय बाइक से आए एक युवक से युवती ने लिफ्ट मांगी।
युवक की बाइक से युवती जाने लगी जबकि दूसरी बाइक पर तीन अन्य युवक भी उनके साथ चलने लगे। आरोप है कि चांदा कोतवाली के सोनावां गांव से करीब चार किलोमीटर दूर स्थित जंगल में ले जाकर आरोपियों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती के शोर मचाने पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस को घटना की सूचना दी जबकि तीन अन्य आरोपी मौके से भाग निकले।
सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पीड़िता के साथ कोतवाली आई है। कोतवाल राजीव यादव ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपी युवक की पहचान प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाने के मूलीपुर गांव निवासी संतोष वर्मा के रूप में की गई है। संतोष वर्मा से पूछतांछ की जा रही है।
कोतवाल ने बताया कि मामले में आरोपी संतोष वर्मा, प्रमोद यादव निवासी सोनावां थाना चांदा, मनीष वर्मा निवासी ग्राम मूलीपुर और अनिल तिवारी निवासी ग्राम रामगंज थाना आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ़ के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।