{"_id":"570a816a4f1c1bbc60c810d0","slug":"fire-brigade-toppled-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमकल वाहन पलटा, छह कर्मी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दमकल वाहन पलटा, छह कर्मी घायल
Amarujala Bureau
Updated Sun, 10 Apr 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
दमकल वाहन पलटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजपुर जनापुर गांव में रविवार को लगी आग बुझाने जा रहे अग्निशमन कर्मियों का वाटर टेंडर पलट गया। दुर्घटना में छह कर्मी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी जगदीशपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अमेठी जिले के जामों थाना क्षेत्र के महराजपुर जनापुर गांव में रविवार को आग लग गई थी। आग की सूचना के बाद मोहनगंज फायर ब्रिगेड स्टेशन के कर्मी वाटर टेंडर लेकर राजामऊ जा रहे थे। वाटर टेंडर जामों थाना क्षेत्र के गायत्री नगर के पास पहुंचा था कि अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
दुर्घटना में कर्मी दिनेश कुमार, परमेंद्र दुबे, मान सिंह, सत्य प्रकाश, भारत सिंह व संतोष घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायल अग्निशमन कर्मियों को सीएचसी जगदीशपुर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन