{"_id":"57dc29c84f1c1b0d47d488f5","slug":"farmer-dies-of-electric-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में किसान पर गिरा बिजली का तार, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में किसान पर गिरा बिजली का तार, मौत
Amarujala Bureau
Updated Fri, 16 Sep 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूरेभार (सुल्तानपुर)। वलीपुर गांव में खेत की मेड़ पर घास काट रहे एक किसान पर बिजली का तार टूटकर गिर पड़ा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने बाबूगंज के पास हाईवे जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि घटना के लिए दोषी जेई को निलंबित किया जाए।
विज्ञापन
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मिरदासपुर गांव निवासी किसान दूधनाथ वर्मा (55) पुत्र परमेश्वर दीन वर्मा शुक्रवार की सुबह साइकिल से पड़ोस के गांव वलीपुर में अपने खेत पर गया था। वह खेत की मेड़ पर उगी घास काट रहा था। तभी बिजली का एक तार टूटकर दूधनाथ पर गिर पड़ा। करंट लगने से दूधनाथ की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना से नाराज ग्रामीण इलाहाबाद-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बाबूगंज के पास पहुंच गए। लोगों ने हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों का आरोप था कि जेई राजेश यादव को कई बार बिजली के जर्जर तार को बदलने को कहा गया लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को किसान की मौत की सूचना भी दी गई लेकिन वे नहीं पहुंचे। ग्रामीण प्रदर्शन स्थल पर ही अधिशाषी अभियंता को बुलाने की मांग पर अड़े थे।
विज्ञापन
प्रदर्शन की सूचना पाते ही एसडीएम सदर सलिल पटेल, सीओ जयसिंहपुर धर्मेंद्र सचान, एसओ गोसाईगंज देवेश कुमार और अधिशाषी अभियंता बिजली बालकृष्ण प्रजापति भी पहुंच गए। ग्रामीणों की मांग पर एसडीएम सदर ने पीड़ित परिवार को किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत धनराशि देने की घोषणा की। इसके साथ ही पावर कॉर्पोरेशन की तरफ से दो लाख रुपये भी दिलाने का आश्वासन दिया। एसडीएम की घोषणा के बाद ग्रामीण शांत हुए। करीब आधा घंटे हाईवे जाम होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।