{"_id":"58a72a374f1c1bab19d84db2","slug":"daylight-murder-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल्ट्री फार्म पर सो रहे अधेड़ को गोली से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोल्ट्री फार्म पर सो रहे अधेड़ को गोली से उड़ाया
Amarujala Bureau
Updated Fri, 17 Feb 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज किया केस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव चंडेरिया में बृहस्पतिवार रात गांव के बाहर बने पोल्ट्री फार्म पर सो रहे प्रौढ़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने पोल्ट्री फार्म पर उसका शव पड़ा देखा। मृतक के बेटे ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
गांव निवासी मोहम्मद कलीम (55) ने करीब 15 साल से गांव के बाहर एक पोल्ट्री फार्म खोल रखा है। वह गांव में अकेला रहता है जबकि उसका पूरा परिवार सुल्तानपुर जिले के बनकेपुर में रहता है। बहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे कलीम ग्राम प्रधान तुफैल के यहां भोजन कर रोज की तरह पोल्ट्री फार्म पर सोने चला गया। शुक्रवार सुबह पोल्ट्री फार्म की ओर गए ग्रामीणों ने कलीम के पोल्ट्री फार्म में लगा लोहे का दरवाजा बंद देखा तो आवाज लगाई।
विज्ञापन
जवाब नहीं मिलने पर ग्रामीण पीछे खिड़की की ओर गए। ग्रामीणों को खिड़की की जाली कटी दिखी। ग्रामीणों ने झांक कर देखा तो कलीम लहूलुहान चारपाई पर पड़ा था। ग्रामीणों ने मामले की सूचना संग्रामपुर प्रभारी निरीक्षक सीपी जैसल को दी। बदमाशों ने उसके सिर पर नजदीक से गोली मारी थी जबकि पोल्ट्री फार्म के अंदर रखा सारा सामान सुरक्षित था। हत्या की सूचना मिलते ही एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, एसडीएम अशोक कनौजिया और सीओ जीडी मिश्रा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
फारेसिंक टीम ने भी घटना स्थल से साक्ष्य व नमूने लिए हैं। सीओ जीडी मिश्र ने बताया कि मृतक कलीम के बेटे दानिश ने गांव के ही एजाज उर्फ नन्हें और महफूज के विरुद्ध रंजिश में हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।