{"_id":"c210abfe44b241d3017572f0574cf557","slug":"dalit-attacked-7-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसाधन निर्माण को लेकर दबंगों ने बोला हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रसाधन निर्माण को लेकर दबंगों ने बोला हमला
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Sun, 10 Jan 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानीपुर गांव में रविवार की देर शाम दबंगों ने एक दलित के घर पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हमले में तीन महिलाओं समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गांव में तनाव व्याप्त है।
विज्ञापन
पीपरपुर थाना क्षेत्र के ज्ञानीपुर गांव निवासी अशोक सरोज रविवार की दोपहर ग्राम समाज की जमीन पर प्रसाधन का निर्माण करा रहा था। तभी गांव का ही वकील अहमद वहां पहुंच गया और अशोक से निर्माण रोकने की बात कही। अशोक नहीं माना तो वह उसे धमकी देते हुए चला गया। देर शाम वकील अहमद समेत कई लोग अशोक के घर पर धारदार हथियार व डंडा लेकर पहुंच गए।
विज्ञापन
हमलावरों ने घर में जो मिला उसे पीटना शुरू कर दिया। पिटाई से अशोक, संदीप, प्रदीप, संदीप, मंजू, कंचन और पुष्पा गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अशोक सरोज और संदीप कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना को लेकर गांव में तनाव है। इस बाबत एसओ जगदीश यादव ने बताया कि वे खुद घटना स्थल पर हैं। पीड़ित को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। तहरीर मिली है। केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन