फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Corporator charged against electricity theft

बिजली चोरी में सभासद के खिलाफ केस

Mon, 17 Aug 2015 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Mon, 17 Aug 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन

सुल्तानपुर। इंजीनियरों की चेकिंग में शहर की एक सभासद बिजली की चोरी करते हुए पाई गईं। वे मीटर में रजिस्टेंस लगवाकर मीटर को सुस्त कर देतीं थीं। इसकी वजह से खर्च हो रही बिजली का पूरा बिल नहीं आ पा रहा था। इंजीनियरों के छापे के दौरान विद्युत मीटर 94 फीसदी सुस्त पाए जाने पर जेई ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है। पुलिस ने जेई की तहरीर पर सभासद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन



दरियापुर उपकेंद्र से जुड़े शहर के फरीदी गली मोहल्ले में विद्युत वितरण टीम ने एसडीओ एके सिंह व जेई जियालाल के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया। रविवार को चेकिंग के दौरान इंजीनियरों की टीम ने गोपनीय सूचना पर एक सभासद गीता देवी के घर पर छापा मारा। छापे के दौरान इंजीनियरों ने उनके घर में बिजली आपूर्ति की चेकिंग की। चेकिंग में सभासद के घर में लगे मीटर में रेजिस्टेंस लगा पाया गया।
विज्ञापन


रीडिंग के दौरान पता चला कि सभासद ने बिजली चोरी करने के लिए मीटर को 94 फीसदी सुस्त करवा दिया था। 94 फीसदी मीटर सुस्त होने से वह सिर्फ छह फीसदी बिजली खर्च की रीडिंग दे रहा था। इसकी वजह से वितरण खंड को प्रतिमाह कई हजार रुपये की चपत लग रही थी। एसडीओ के निर्देश पर अवर अभियंता जियालाल ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है। नगर कोतवाल वीपी सिंह ने बताया कि जेई की तहरीर पर सभासद के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed