{"_id":"58d15c9a4f1c1b8a591a0f46","slug":"contractor-dies-as-the-tree-fell-upon","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कटान के दौरान ठेकेदार पर गिरा पेड़, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध कटान के दौरान ठेकेदार पर गिरा पेड़, मौत
Amarujala Bureau
Updated Tue, 21 Mar 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
बिना अनुमति कटान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र संग्रामपुर के पूरे तालुकदार में हरे पेड़ को कटवा रहा लकड़ी का ठेकेदार उसकी चपेट में आ गया। काटा जा रहा पेड़ अचानक ठेकेदार के ऊपर गिर पड़ा। पेड़ के नीचे दबकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव सोइया निवासी विनोद मिश्र (35) अपने पिता कैलाशनाथ के साथ लकड़ी कटान का कार्य करते थे। विनोद मिश्र ने इसी थाना क्षेत्र के गांव पूरे तालुकदार निवासी हरिपाल पांडेय आदि की बाग में स्थित आधा दर्जन हरे पुराने महुआ के पेड़ों को कटवाने के लिए खरीदा था।
विज्ञापन
सोमवार को बाग में स्थित पांच हरे पेड़ों को काटकर गिरा दिया गया था। शाम करीब पांच बजे छठे महुआ के पेड़ को मजदूर काट रहे थे। इसी बीच अचानक पेड़ भरभरा कर विनोद मिश्र पर गिर पड़ा। विनोद पेड़ के नीचे दब गया। मजदूरों व ग्रामीणों ने घंटों की मशक्कत के बाद पेड़ को हटाकर विनोद को निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह से मामले से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन