फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Chip rates according to petrol cut capacity

पेट्रोल चोरी की मात्रा से तय होते चिप के रेट

Sun, 30 Apr 2017 10:23 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 30 Apr 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
Chip rates according to petrol cut capacity
अमर उजाला में चार साल पहले छपी थी खबर - फोटो : अमर उजाला

पेट्रोल पंपों की इलेक्ट्रॉनिक मशीनों में एक विशेष चिप के जरिए उपभोक्ताओं के तेल में चल रहे खेल का कारोबार पूरे देश में फैला है। इस कारोबार मेें एक देश व्यापी रैकेट कार्य कर रहा है। रैकेट के सदस्य उपनामों (नकली नामों) से जाने जाते हैं। तेल के खेल में कंपनी इंजीनियर, बाटमाप विभाग, डीलर व पूर्ति विभाग के लोग भी शामिल हैं। पेट्रोल चोरी के लिए चिप के रेट भी प्रति एमएल अलग-अलग होते हैं।

विज्ञापन



 सूबे के शाहजहांपुर जनपद के एक पेट्रोल पंप पर विशेष चिप के जरिए पेट्रोल व डीजल में चोरी का मामला पकड़े जाने के बाद अमर उजाला ने इसका खुलासा किया था। अमर उजाला ने 13 दिसंबर 2013 के अंक में माई सिटी पर चार नंबर पेज पर इसे प्रमुख से प्रकाशित किया था। तब शाहजहांपुर के तत्कालीन डीएम राजमणि यादव ने पेट्रोल पंप को सील कराते हुए लाइसेंस निरस्त की संस्तुति भेज दी थी।
विज्ञापन


करीब तीन वर्ष पहले इतने बड़े कारोबार का खुलासा होने पर  दो तीन दिन सतर्कता के बाद मामले को दबा दिया गया। अब लखनऊ की घटना प्रकाश में आने के बाद शासन गंभीर हुआ है। कहा जा रहा कि यदि उसी समय शासन इसे गंभीरता से लिया होता तो देशव्यापी रैकेट के कारोबार पर अंकुुश लग गया होता।       
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी प्रशासन शेषनाथ ने कहा कि जिले में अभी ऐसी जानकारी नहीं मिली है। यदि ऐसा है तो यह बड़ा गंभीर मामला है। टीम बनाकर जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed