{"_id":"57adff464f1c1b2f54ee47bc","slug":"businessman-s-son-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी पुत्र की हत्या सड़क किनारे फेंका शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यवसायी पुत्र की हत्या सड़क किनारे फेंका शव
Amarujala Bureau
Updated Fri, 12 Aug 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
वारदात से शहर में सनसनी
- फोटो : अमर उजाला
शहर के फर्नीचर व्यवसायी के पुत्र की हत्या के बाद उसका शव सड़क किनारे फेंक दिया गया। सूचना के बाद पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। हत्या के विरोध में शुक्रवार को सब्जी मंडी क्षेत्र में व्यवसायियों ने दुकानें बंद रखीं। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
कोतवाली नगर क्षेत्र के सब्जी मंडी निवासी सरदार कुलदीप सिंह फर्नीचर व्यवसायी हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद कुलदीप सिंह का छोटा बेटा अमरदीप सिंह (35) घर से निकला था। शाम तक अमरदीप घर नहीं पहुंचा। देर शाम करीब सात बजे दरियापुर मोहल्ला निवासी प्यारेलाल के मकान के पास सड़क किनारे एक युवक को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा गया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंचे अफजल अंसारी ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने युवक के पास मिले मोबाइल नंबर से व्यवसायी कुलदीप सिंह को इसकी सूचना दी। जिला अस्पताल पहुंचे कुलदीप सिंह ने शव की शिनाख्त अमरदीप के रूप में की। मौत की सूचना पाते ही सीओ सिटी नवीना शुक्ला, शास्त्रीनगर चौकी इंचार्ज सैफुल्ला अहमद ने पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव का रात में ही पोस्टमॉर्टम कराया। शुक्रवार को व्यवसायी पुत्र की हत्या के विरोध में सब्जीमंडी के व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन