फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Boy murdered

किशोर की गला घोंटकर हत्या

Sun, 29 May 2016 10:18 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 29 May 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
Boy murdered
खेत में मिला शव - फोटो : अमर उजाला

घर से खेत के लिए निकले एक किशोर की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्यारे किशोर के शव को गांव के पास फेंक कर फरार हो गए। रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस के अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन



कूरेभार थाना क्षेत्र के महादेवपुर (चमुरखा) निवासी राम बहादुर उपाध्याय का इकलौता बेटा राजकुमार (14) शनिवार की सुबह पैदल ही घर से खेत जाने के लिए निकला था। काफी देर तक जब राजकुमार घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रविवार सुबह गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अरवलकीरी करवत गांव के समीप ग्रामीणों को एक किशोर का शव मिला।
विज्ञापन


किशोर की नाक से खून बह रहा था और गले पर रस्सी के निशान थे। इस दौरान महादेवपुर गांव से पहुंची  तारा देवी ने शव की शिनाख्त बेटे राजकुमार के रूप में की। किशोर की हत्या की सूचना पाते ही कूरेभार और गोसाईगंज थाने की पुलिस व क्षेत्राधिकारी भी पहुंच गए। अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। एसओ गोसाईगंज देवेश कुमार ने बताया कि राजकुमार की हत्या रस्सी से गला घोंटकर की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed