फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Boy died of lightening.

खेत में किशोर पर गिरी बिजली, मौत

Wed, 04 May 2016 10:29 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 04 May 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन

खेत में काटकर रखी गई गेहूं की फसल बटोर रहे किसान के इकलौते बेटे पर बिजली गिर पड़ी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुल का चिराग बुझ जाने से परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार की सुबह एसडीएम गौरीगंज ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया।  

विज्ञापन



जामों थाना क्षेत्र के वर्रा गांव निवासी किसान श्रीपाल मंगलवार की रात सपरिवार घर में सो रहे थे। देर रात करीब 11 बजे अचानक आंधी-पानी शुरू हो गया। श्रीपाल काट कर रखी गई गेहूं की फसल बचाने के लिए अपने इकलौते बेटे श्रवण (16) व पत्नी विपता के साथ खेत पहुंच गए।
विज्ञापन


तीनों खेत में काटकर रखी गई फसल को जल्दी-जल्दी बटोर रहे थे तभी श्रवण पर बिजली गिर पड़ी। जब तक माता-पिता कुछ समझते उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से मां-बाप पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। ग्रामीण भी भागकर खेत में पहुंचे और शव उठाकर घर लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। बुधवार की सुबह एसडीएम गौरीगंज वंदिता श्रीवास्तव गांव पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। एसडीएम ने बताया कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed