{"_id":"58b85e3b4f1c1bc852830b77","slug":"bdc-members-s-son-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी सदस्य पुत्र की हत्या, कुएं में फेंका शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीडीसी सदस्य पुत्र की हत्या, कुएं में फेंका शव
amar ujala
Updated Thu, 02 Mar 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवलपुर गांव में बुधवार रात क्षेत्र पंचायत सदस्य के पुत्र का शव कुएं में उतराता मिला। कुएं के पास उसकी बाइक खड़ी मिली। पुलिस के पहुंचने के बाद शव को बाहर निकाला गया। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के देवलपुर गांव की क्षेत्र पंचायत सदस्य शांति सिंह का पुत्र जयंत कुमार सिंह उर्फ मनोज सिंह (35) खेतीबाड़ी के साथ ही पशुपालन का काम करता था। बुधवार शाम वह बाइक से हरिहरपुर गांव में निमंत्रण जाने के लिए निकला था।
देर रात जब वह वापस नहीं लौटा तो परिवारीजनों को अनहोनी की आशंका हुई। परिवार के लोगों ने जयंत की तलाश शुरू कर दी। खोजबीन के दौरान जयंत की बाइक देवलपुर गांव में ही सड़क के किनारे खड़ी मिली। बाइक मिलने से परिवारीजनों का शक गहरा गया
विज्ञापन
रिवारीजनों ने बाइक के पास स्थित कुएं में झांका तो जयंत का शव पानी में उतराता दिखाई पड़ा। शव की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना लंभुआ कोतवाली पुलिस को दी।
कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रात में ही कुएं से शव को बाहर निकलवाया। मृतक के भाई अशोक ने पुलिस को दी तहरीर में जयंत की हत्या की आशंका जताई है। तहरीर में उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लंभुआ चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू की जांच में लगी है।