फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   BDC member shot at.

चुनावी रंजिश में बीडीसी सदस्य को मारी गोली

Wed, 30 Mar 2016 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 30 Mar 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
BDC member shot at.
बीडीसी पर हमला - फोटो : Crime

 दोस्त से मिलकर घर लौट रहे बाइक सवार बीडीसी सदस्य को जीप सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल बीडीसी सदस्य को परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे बीडीसी चुनाव की रंजिश बताई जा रही है। हालांकि अभी तक कोतवाली में तहरीर नहीं पड़ी है।

विज्ञापन



लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के चौकिया गांव निवासी बीडीसी प्रतीक सिंह उर्फ शेरू (28) पुत्र राम सूरत सिंह मंगलवार की देर शाम बाइक से बिसेन का पुरवा मजरे तेरयें निवासी अपने दोस्त सुंदरम से मिलने गया था। रात करीब नौ बजे प्रतीक बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में तेरयें गांव के बाहर स्थित जूनियर हाई स्कूल के पास प्रतीक पहुंचा ही था तभी  जीप पर सवार बदमाशों ने चलती बाइक पर ही फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगते ही प्रतीक गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर तेरयें गांव के लोग दौड़कर वहां पहुंचे और घायल प्रतीक को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में प्रतीक की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। बीडीसी प्रतीक के चाचा अमर सेन सिंह ने बताया कि भतीजे पर बीडीसी के चुनाव को लेकर चल रही रंजिश में गोली मारी गई है। हमला करने वाले बीडीसी का चुनाव हार गए थे। इसे लेकर वे खुन्नस रखते हैं। हमला करने वाले लोगों की पहचान हुई है। ट्रॉमा सेंटर से वापस लौटते ही तहरीर दी जाएगी। इस बाबत लंभुआ कोतवाली सुरेश पांडेय ने बताया कि बीडीसी सदस्य को गोली लगी है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed