{"_id":"3ec07afd5c6fcb037bb003191e128f42","slug":"amethi-chc-supritendent-shot-at-allahabad-referred-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने अमेठी सीएचसी अधीक्षक को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने अमेठी सीएचसी अधीक्षक को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Fri, 11 Dec 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
तेरहवीं संस्कार से घर लौट रहे सीएचसी अधीक्षक अमेठी को बाइक सवार तीन युवकों ने रास्ते में गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल प्रतापगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर इलाहाबाद रेफर कर दिया। प्रतापगढ़ पुलिस चिकित्सक के चालक और एक्स-रे सहायक से पूछताछ में जुटी है। घटना के पीछे प्रॉपर्टी का विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जौनपुर निवासी डॉ. पीके सिंह (48) अमेठी सीएचसी के अधीक्षक हैं। शुक्रवार की सुबह वे अमेठी सीएचसीर पर तैनात डॉ. अमरनाथ के घर तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए निकले थे। उनके साथ सीएचसी अमेठी के एक्स-रे सहायक अवदेंद्र प्रताप सिंह और स्कार्पियो चालक डबलू साथ गए थे। डॉ अमरनाथ के घर तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के बाद देर शाम करीब सात बजे डॉ. पीके सिंह, अवदेंद्र प्रताप सिंह और चालक डबलू वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में कोतवाली नगर प्रतापगढ़ के चिलबिला रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे थे।
विज्ञापन
बंद क्रॉसिंग पर स्कार्पियो जैसे ही रुकी तभी एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और डॉ. पीके सिंह पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली डॉ. पीके सिंह के सीने और पेट में लगी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। गंभीर हालत में डॉक्टर को जिला अस्पताल प्रतापगढ़ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
चालक डबलू और एक्स-रे सहायक अवदेंद्र प्रताप सिंह से पुलिस पूछताछ में जुटी है। सीएचसी अधीक्षक पर हुए प्राणघातक हमले की जानकारी होते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएचसी के चिकित्सक और अन्य स्टाफ उन्हें देखने के लिए इलाहाबाद रवाना हो गए हैं। घटना के पीछे प्रॉपर्टी का विवाद बताया जा रहा है।