फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   बुजुर्ग की धारधार हथियार से हत्या

बुजुर्ग की धारधार हथियार से हत्या

Sat, 18 May 2019 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग की धारधार हथियार से हत्या
चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या
विज्ञापन


सुल्तानपुर। मलिकपुर नोनरा गांव में शुक्रवार रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहे एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह घर में सो रही बुजुर्ग पत्नी और दामाद ने चारपाई पर लहूलुहान शव देखा तो शोर मचाया।

ग्रामीणों की सूचना मिलते ही कोतवाल कादीपुर ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दामाद की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के मलिकपुर नोनरा गांव निवासी श्रीराज यादव (85) अपनी पत्नी व दामाद के साथ घर पर रहते थे। शुक्रवार की रात श्रीराज यादव घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात श्रीराज यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह सोकर उठे उनके दामाद रमेश यादव निवासी अम्मारी थाना सरपतहा जिला जौनपुर को श्रीराज यादव चारपाई पर लहूलुहान हालत में मृत मिले।

रमेश के शोर मचाने पर घर में मौजूद उनकी बुजुर्ग पत्नी भी बाहर निकली और रोने लगी। चीख-पुकार के बाद गांव के कई लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना कादीपुर कोतवाल भूपेंद्र सिंह को दी।

हत्या की सूचना मिलते ही कोतवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घर वालों के साथ ही ग्रामीणों का बयान दर्ज किया। इस बाबत कोतवाल ने बताया कि मृतक श्रीराज यादव के दामाद रमेश यादव की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।


पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। कोतवाल ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मृतक के तीन बेटियां हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। एक बेटी का पति घर पर ही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed