फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   कांग्रेस नेता सहित दो आरोपियों ने किया सरेंडर

कांग्रेस नेता सहित दो आरोपियों ने किया सरेंडर

Tue, 27 Nov 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नेता सहित दो आरोपियों ने किया सरेंडर
कांग्रेस नेता सहित दो आरोपियों ने किया सरेंडर, भेजे गए जेल
विज्ञापन

सुल्तानपुर। बलवा, मारपीट व दुकानदार को धमकाने के मामले में 10 वर्ष से गैर हाजिर चल रहे कांग्रेस नेता समेत दो आरोपियों ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सीजेएम आशारानी सिंह ने आरोपियों की वारंट निरस्त करने की अर्जी खारिज कर उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया है।

कोतवाली नगर क्षेत्र के मेजरगंज निवासी सुनील कुमार की शहर के सुभाष मार्केट स्थित दुकान में चार नवंबर 1992 को लूटपाट व मारपीट की घटना हुई थी। सुनील की तहरीर पर कोतवाली नगर के खैराबाद निवासी कामरान जफर, मुन्ना कालिया उर्फ सिराज अहमद, डिहवा निवासी अब्दुल हक व दरियापुर निवासी मो. अकील उर्फ मुन्ना और 10 अज्ञात के खिलाफ डकैती का केस दर्ज किया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ बलवा, मारपीट व धमकाने के अभियोग में चार्जशीट दाखिल की।
विज्ञापन


आरोपियों के कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर सीजेएम ने 11 दिसंबर 2008 को गैर जमानती वारंट जारी किया। तब से गैर हाजिर कांग्रेस नेता कामरान जफर व आरोपी मुन्ना कालिया उर्फ सिराज अहमद ने सोमवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया। सीजेएम ने दोनों आरोपियों का वारंट निरस्त करने के लिए दी गई अर्जी खारिज कर उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया है। मामले में अगली सुनवाई के लिए पांच दिसंबर को होगी। विदित हो कि जेल भेजे गए कामरान जफर को कांग्रेस ने वर्ष 2012 में नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed