Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Armed group of 50 people attacks a family; two rounds fired.

Faridabad News: हथियारों से लैस 50 लोगों का परिवार परहमला, दो राउंड फायरिंग की

Fri, 06 Nov 2026 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Armed group of 50 people attacks a family; two rounds fired.
भाई, भाभी और भतीजे को रॉड व अन्य हथियारों से बेरहमी से पीटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-11 में एक परिवार पर हथियारों से लैस करीब 50 लोगों ने हमला किया। आरोप है कि हमलावरों ने घर के परिसर में घुसकर दो राउंड गोलियां चलाईं। इसके बाद एक ही परिवार के तीन सदस्यों को रॉड व अन्य हथियारों से बेरहमी से पीटा। तीनों घायलों को गंभीर हालत में बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सेक्टर-85 निवासी सचिन शर्मा ने बताया कि उसका भाई युवराज शर्मा उर्फ गोल्डी, भाभी मीनाक्षी शर्मा और भतीजा करनदीप शर्मा सेक्टर-11 स्थित प्लॉट नंबर 11, सी-1 में मौजूद थे। आरोप है कि रात करीब 11 बजे संदीप बंसल, मनीष ओलख, दो महिलाओं सहित करीब 50 लोग हथियार लेकर उनके परिसर में घुस आए। आरोपियों ने पहले दो राउंड फायरिंग की और फिर उसके भाई, भाभी व भतीजे पर रॉड और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। मारपीट में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और बेहोशी की हालत में उन्हें बीके अस्पताल ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed