Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   In Roza, the last rites of the innocent child were performed following an agreement between both parties.

Shahjahanpur News: रोजा में दोनों पक्षों में समझौते के बाद मासूम का किया अंतिम संस्कार

Fri, 06 Nov 2026 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
In Roza, the last rites of the innocent child were performed following an agreement between both parties.
रोजा। कटिया मुंडी गांव में ट्रैक्टर के हैरो की चपेट में आकर जान गंवाने वाले सात वर्षीय आर्यन का बृहस्पतिवार दोपहर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। परिजनों ने पोस्टमाॅर्टम कराने और किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से भी इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी वीर सिंह के खेत में बुधवार शाम जोताई का काम चल रहा था। गांव के ही शरीफ का 15 वर्षीय बेटा बिलाल भाड़े पर ट्रैक्टर लेकर खेत की जोताई कर रहा था। इसी दौरान वीर सिंह का सात वर्षीय बेटा आर्यन भी ट्रैक्टर पर बैठा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया और ट्रैक्टर के पीछे बंधे लोहे के हैरो की चपेट में आ गया। हादसे के बाद चालक ने ट्रैक्टर रोक दिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजन आर्यन को निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। हालांकि, परिजनों ने पोस्टमाॅर्टम कराने से इन्कार कर दिया। बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों के बीच समझौते के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ शुभम वर्मा ने बताया कि परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed