Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Nephew arrested for burglary at retired clerk's home; jewellery worth 17 lakh recovered

Auraiya News: सेवानिव़त्त लिपिक ks घर चोरी में भतीजा गिरफ्तार, 17 लाख के जेवर बरामद

Fri, 06 Nov 2026 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Nephew arrested for burglary at retired clerk's home; jewellery worth 17 lakh recovered
फोटो-35-आरोपी से बरामद जेवर। स्रोत:पुलिस
अजीतमल। मोहल्ला शास्त्री नगर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। वारदात को किसी और ने नहीं, बल्कि वादी के सगे भतीजे ने ही अंजाम दिया था। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को कानपुर-इटावा हाईवे से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चोरी गया जेवर और घटना में प्रयुक्त बेलचा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि मोहल्ला निवासी उमेश कुमार 21 अक्तूबर 2026 को वे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ एक रिंग सेरेमनी कार्यक्रम में शामिल होने अछल्दा गए हुए थे। सूने मकान से चोरों ने उनके पिछले दरवाजे से अंदर घुसकर अलमारी का लॉकर तोड़ा और अलमारी में रखे जेवर पार कर दिए थे। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कराते हुए जांच शुरू की।
विज्ञापन

चार नवंबर चेकिंग के दौरान वादी के भतीजे अंशुल उर्फ यश को मोहल्ला गांधी नगर में पावर हाउस हाईवे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त अंशुल ने बताया कि वादी उमेश कुमार उसके चाचा हैं और उनका घर पर आना-जाना था, जिसके चलते उसे घर में रखे जेवरात की पूरी जानकारी थी। सूना घर देखकर उसके मन में लालच आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह अपने घर से बेलचा लेकर चाचा के मकान पर पहुंचा, अंदर से बंद दरवाजे को धक्का देकर खोला और बेलचे से अलमारी का लॉक तोड़कर घटना को अंजाम दिया था। चोरी किए गए सामान को उसने अपने घर के पीछे बने टूटे कमरे के मलबे में ईंटों के नीचे छिपा रखा था। पुलिस ने घर से चोरी हुआ पूरा जेवर बरामद कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह जेवर हुए बरामद
एक डायमंड अंगूठी वजन 10.947 ग्राम। एक जोड़ी झाला वजन 8.097 ग्राम। एक माला मय धागा वजन 35.109 ग्राम। तीन टुकड़े माला वजन 18.292 ग्राम। एक अदद ब्रेसलेट वजन 28.706 ग्राम। एक अंगूठी वजन 6.148 ग्राम।

इंटरमीडिएट के बाद नेवी की तैयारी कर रहा था
चोरी के आरोप में पकड़े गए आरोपी अंशुल की उम्र करीब 21 साल है। पुलिस के अनुसार, इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने के बाद नेवी की तैयारी कर रहा था, जिस घर में चोरी हुई थी वे उनके चाचा हैं। चाचा की कोई संतान नहीं है। उन्होंने एक युवक को गोद ले रखा है। गोद लिए युवक के चलते अंशुल को लगता था कि चाचा अपनी संपत्ति उसको दे देंगे। बताया जा रहा है इसी के चलते उसने घर से जेवर पार कर दिए थे।

फोटो-35-आरोपी से बरामद जेवर। स्रोत:पुलिस

फोटो-35-आरोपी से बरामद जेवर। स्रोत:पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed