Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Son-in-law attacked his father-in-law and wife with a knife.

Faridabad News: दामाद ने ससुर और पत्नी पर चाकू से किया हमला

Fri, 06 Nov 2026 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Son-in-law attacked his father-in-law and wife with a knife.
ससुर का बायां कान कटकर हुआ अलग, गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेड़ीपुल थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति ने अपने ससुर और पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में ससुर का बायां कान कटकर अलग हो गया, जबकि पत्नी के चेहरे पर भी चाकू से गंभीर चोट आई है। बीच-बचाव करने आई सास को भी आरोपी ने धक्का देकर गिरा दिया। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

गांव पलाका, जिला गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) निवासी इंशाद अली ने बताया कि वह वर्तमान में भारत कॉलोनी स्थित कच्चा खेड़ी रोड की गली नंबर-2 में किराये पर रहता है। उसने अपनी बेटी वकिला की शादी वर्ष 2011 में बुलंदशहर के गांव तिलबेगमपुर निवासी इमरान के साथ की थी। आरोप है कि पिछले करीब पांच वर्षों से इमरान उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। तीन नवंबर की शाम करीब छह बजे उनकी बेटी वकिला मायके में थी। इसी दौरान दामाद इमरान भी वहां पहुंच गया और उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने जेब से चाकू निकालकर बाएं कान पर वार कर दिया। इससे कान का बाहरी हिस्सा कटकर अलग हो गया। इसके बाद आरोपी ने उनके सिर, पीठ और दाएं पैर पर भी चाकू से वार किए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पत्नी से चल रहा था मनमुटाव
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि इमरान का अपनी पत्नी के साथ मनमुटाव चल रहा था। इसी विवाद के चलते उसकी पत्नी अपने पिता के घर चली गई थी। आरोपी अपनी पत्नी को फोन कर रहा था, लेकिन वह फोन नहीं उठा रही थी। इससे नाराज होकर वह ससुराल पहुंच गया और वहां विवाद के दौरान पेपर काटने वाले कटर से ससुर व पत्नी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed