Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Threatening email causes a stir at the Municipal Corporation

Mathura News: धमकी भरे ईमेल से नगर निगम में खलबली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Threatening email causes a stir at the Municipal Corporation
मथुरा। जिले के साथ अयोध्या और वाराणसी के मंदिरों को निशाना बनाने की धमकी के साथ पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इधर, नगर निगम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को कर्मचारियों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

धमकी भरे ईमेल के बाद नगर निगम कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस की सक्रियता और अधिकारियों की हलचल देखकर कार्यालय में काम कर रहे कर्मचारी सहमे नजर आए। अचानक बने इस माहौल से सामान्य कामकाज भी प्रभावित नजर आया। ईमेल में पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के अलावा बच्चन का भी नाम है। उनके कार्यक्रमों को निशाना बनाने की धमकी दी गई है। संदेश भेजने वाले का नाम केन ब्राउन है। ईमेल चार नवंबर को दोपहर 12:37 बजे नगर आयुक्त कार्यालय को भेजा गया था।
विज्ञापन

धमकी में अयोध्या, वाराणसी के साथ मथुरा के धार्मिक स्थलों और नगर निगम कार्यालय को बम से उड़ाने का नाम शामिल है। हालांकि, ईमेल में किए गए दावों और भेजने वाले की वास्तविक पहचान की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया है कि भेजे गए मेल की जांच कराई जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों से भी मदद ली जा रही है कि यह मेल कहां से और किसने भेजा है। जांच के बाद ही मेल भेजने वाले का नाम स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed