{"_id":"5c211f4cbdec22570156acd6","slug":"81545674572-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक निरस्त हुई पद्मावत व काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अचानक निरस्त हुई पद्मावत व काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस
विज्ञापन
पद्मावत व काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त, परेशान हुए यात्री
गौरीगंज। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक के यात्रियों की परेशानी कम नहीं हो रही है। सोमवार को अप/डाउन पद्मावत एक्सप्रेस व डाउन काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
जनता एक्सप्रेस, न्यू फरक्का एक्सप्रेस, डेमू पैसेंजर, शटल पैसेंजर, लखनऊ-प्रयाग पैसेंजर, वीपीएल पैसेंजर तथा रेली-प्रयाग पैसेंजर को 15 फरवरी तक तथा पंजाब मेल को सप्ताह में एक दिन निरस्त करने के बावजूद ट्रेनों का संचालन ढर्रे पर नहीं आ रहा है। सोमवार को रेल महकमे ने अचानक दिल्ली-प्रतापगढ़ अप/डाउन पद्मावत एक्सप्रेस के साथ दिल्ली-वाराणसी डाउन काशी विश्वनाथ का संचालन निरस्त कर दिया।
तीन ट्रेनों के अचानक निरस्त होने से दिल्ली के साथ ही प्रतापगढ़ व वाराणसी जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। आरक्षित टिकट निरस्त करवाने के लिए लोगों को काफी देर तक लाइन में खड़े होना पड़ा। स्टेशन मास्टर रविरंजन ने पद्मावत व काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त होने की पुष्टि की है।