फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Transferred 4.44 lakh from account after drugging husband

Meerut News: पति को नशीला पदार्थ देकर खाते से ट्रांसफर कराए 4.44 लाख

Tue, 08 Sep 2026 08:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
Transferred 4.44 lakh from account after drugging husband
सास ने पुत्रवधू और उसके दोस्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दौराला। बड़कली गांव निवासी महिला ने अपनी पुत्रवधू और उसके दोस्त पर बेटे को नशीला पदार्थ खिलाकर मोबाइल से अलग-अलग खातों में 4.44 लाख रुपये ट्रांसफर कराने और घर से सोने के आभूषण ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

दौराला थाना क्षेत्र के गांव बड़कली निवासी अंजु वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति रविंद्र वर्मा की करीब दस वर्ष पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उनके बेटे तरुण वर्मा की शादी 19 अप्रैल 2019 को पल्लवपुरम निवासी प्रभा से हुई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद तरुण को अपनी पत्नी को सुमित उर्फ संजय शर्मा नाम के व्यक्ति से बातचीत करने का पता चला। इसे लेकर दंपती के बीच विवाद रहने लगा। अंजु का आरोप है कि प्रभा ने तरुण को खाने या दूध में नशीला पदार्थ देना शुरु कर दिया। जिससे उसकी मानसिक हालत बिगड़ गई। 19 मई 2026 को उसे यशोदा अस्पताल गाजियाबाद में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

होश में आने पर तरुण ने अपनी मां को बताया कि उसे नशीला पदार्थ देकर उसके मोबाइल से अलग-अलग खातों में रुपये ट्रांसफर कराए गए हैं। तहरीर के मुताबिक कुल 4.44.500 रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर किए गए। इसके अलावा घर से दो सोने की अंगूठी सोने की चेन और हार भी ले जाने का आरोप है।

महिला ने प्रभा और सुमित उर्फ संजय शर्मा पर बेटे को नशीला पदार्थ और धीमा जहर देकर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। सीओ शिव ठाकुर ने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।-
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed