फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   गिरफ्तारी

गिरफ्तारी

Thu, 29 Jun 2017 02:31 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तारी
फर्जी आईडी बनाकर चैटिंग करने वाले युवक दबोचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। फर्जी आईडी के जरिए एक छात्रा से चैटिंग करने वाले युवक को बुधवार की सुबह पुलिस ने शहर के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। आशंका पर होटल संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने छात्रा को उसके परिवारीजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सोनारा गांव निवासी अख्तर खां अपनी फर्जी आईडी बनाकर वाट्स एप व फेसबुक पर दूसरे समुदाय की एक छात्रा से चैटिंग कर रहा था। इलाहाबाद निवासी छात्रा यहीं के एक कॉलेज में बीएससी की छात्रा है। काफी दिनों तक चैटिंग के बाद छात्रा आरोपी युवक के झांसे में आ गई। छात्रा मंगलवार को लड़के से मिलने शहर के एक होटल गई थी। सुबह होटल संचालक को आशंका हुई तो उसने कोतवाली नगर पुलिस को फोन करके इसकी सूचना दी। सूचना पर बुधवार की सुबह पांच बजे होटल पहुंची पुलिस ने छात्रा व युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने छात्रा के परिवारीजनों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया। चौकी इंचार्ज सीताकुंड प्रद्युम्न सिंह की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करके उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed