{"_id":"5c8d3a0cbdec22145a0e9fb0","slug":"71552759308-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की आंख में मिर्ची झोंककर बदमाशों ने चेन छीनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की आंख में मिर्ची झोंककर बदमाशों ने चेन छीनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की आंख में मिर्च झोंककर बदमाशों ने चेन छीनी
अमेठी। क्षेत्र के अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग स्थित रोडवेज वर्कशॉप के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला की आंख में मिर्च पाउडर झोंककर सोने की चेन छीन ली। इस बीच राहगीरों व ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने बदमाशों को हिरासत में ले लिया।
मुंशीगंज क्षेत्र के बघौरा गांव की उर्मिला मिश्रा शनिवार दोपहर बाद भतीजे राहुल के साथ बाइक से अपने मायके क्षेत्र के पंवारे जा रही थीं। अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग पर स्थित रोडवेज वर्कशॉप के नजदीक बाइक सवार बदमाशों ने राहुल की बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। उर्मिला और राहुल जब तक कुछ समझते बदमाशों ने दोनों की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। आंख में मिर्च पड़ते ही राहुल और उर्मिला बाइक से गिर गए।
बाइक सवार एक बदमाश ने उर्मिला के गले से सोने की चेन छीन ली। इसी बीच चीख-पुकार सुनकर पहुंचे राहगीरों व ग्रामीणों ने भाग रहे बदमाशों को दौड़ाकर पकड़ लिया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों को लेकर कोतवाली आई। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि चेन छीन रहे दो आरोपियों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।