फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   अधेड़ की हत्या कर नाले में फेंका शव

अधेड़ की हत्या कर नाले में फेंका शव

Sat, 23 Jun 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
अधेड़ की हत्या कर नाले में फेंका शव
अधेड़ की हत्या, तेजाब डालकर जलाया
विज्ञापन

सुल्तानपुर। क्षेत्र के खोजापुर मकरही गांव के नाले में शुक्रवार सुबह एक अधेड़ का जला हुआ शव पाया गया। अधेड़ की हत्या के बाद उसे तेजाब डालकर जलाए जाने की आशंका है। सूचना पर कोतवाल ने फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉयड के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।

जयसिंहपुर क्षेत्र के खोजापुर मकरही गांव के पास शुक्रवार सुबह नाले में एक अधेड़ का जला शव देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाल देवेश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और विधि विज्ञान प्रयोगशाला के प्रभारी विजय कुमार और डॉग स्क्वॉयड को बुलाकर छानबीन कराई। शव के पास एक जोड़ी जूता, पैंट और गमछा भी पड़ा था।
विज्ञापन


घटनास्थल पर मिले जूते और कपड़े को सूंघते हुए डॉग स्क्वॉयड में शामिल कुत्ता डेढ़ सौ मीटर दूर स्थित हालापुर बिरसिंहपुर मार्ग पर पहुंचा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। विधि विज्ञान प्रयोगशाला के प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष होगी। उसकी हत्या की गई है। हत्या के बाद उसे तेजाब डालकर जलाया गया है। हत्यारों ने शिनाख्त छिपाने के लिए शव को कहीं दूर से लाकर यहां फेंका है। कोतवाल ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed