{"_id":"5a5108174f1c1bbf2d8b50d1","slug":"61515259927-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर अतागंज में फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर अतागंज में फायरिंग
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरोगा करा रहा था कब्जा, दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग
सुल्तानपुर। ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे को लेकर शुक्रवार देर शाम अतागंज हसनपुर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। आरोप है कि यूपी 100 का एक दरोगा रुपये लेकर एक पक्ष का कब्जा करा रहा था। इससे नाराज लोगों ने यूपी 100 वाहन पर पत्थरबाजी की।
फायरिंग में शामिल लोगों पर भी हमला कर दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर स्थिति संभाली। एसओ की तहरीर पर कुड़वार थाने में यूपी 100 के दरोगा समेत नौ नामजद व 15 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। एसओ ने अपनी रिपोर्ट एसपी को भेजी है।
कुड़वार क्षेत्र के ग्राम अतागंज हसनपुर में शुक्रवार शाम मसूद और जुनैद के बीच ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद शुरू हो गया। सूचना पर यूपी 100 के दरोगा अर्जुन प्रसाद शुक्ला पीआरबी 2806 के साथ पहुंचे। आरोप है कि एसआई ने मसूद का पक्ष लेते हुए ग्राम समाज की जमीन पर निर्माण शुरू करा दिया।
विज्ञापन
मसूद पक्ष ने सरकारी भूमि पर लोहे का गेट लगा दिया। इससे नाराज जुनैद पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर मसूद पक्ष ने भी ताबड़तोड़ फायरिंग की। हालांकि फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी। ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे से ग्रामीणों ने यूपी 100 के साथ ही मसूद पक्ष पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिस कर्मियों ने भागकर जान बचाई। ग्रामीणों से मिली सूचना पर थानाध्यक्ष कुड़वार नंद कुमार तिवारी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति संभाली।
उन्होंने एक पक्ष से मसूद बेग, मामूद बेग, फरीद और दूसरे पक्ष से सिरताज को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपी फरार हो गए। थानाध्यक्ष नंद कुमार तिवारी ने बताया घटना में संलिप्त यूपी100 के प्रभारी अर्जुन प्रसाद शुक्ला समेत नौ नामजद व 15 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। यूपी 100 के दरोगा की रिपोर्ट एसपी को भेजी गई है।