फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   525 Turtles found, smugller fled away.

11 बोरों में मिले 525 कछुए, तस्कर फरार

Mon, 19 Dec 2016 10:22 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 19 Dec 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
525 Turtles found, smugller fled away.
अमेठी पुलिस ने दर्ज किया केस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के पीछा करने पर रविवार रात कछुओं से लदी पिकअप बेकाबू होकर खड्ड में पलट गई। वाहन पलटते ही चालक व अन्य लोग भाग निकले। पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो 11 बोरे में कछुए भरे मिले। थाने में की गई गिनती में कछुओं की संख्या कुल 525 मिली। वन विभाग के अधिकारियों ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है। कछुओं की कीमत करीब छह लाख रुपये बताई जा रही है। 

विज्ञापन



रविवार रात पीपरपुर थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय को पिकअप से भारी संख्या में कछुए भेजे जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने अमेठी-दुर्गापुर मार्ग पर वाहन का पीछा किया तो पिकअप पीपरपुर गांव के पास बेकाबू होकर खड्ड में पलट गई। दुर्घटना के बाद चालक व अन्य लोग खेतों की ओर भाग निकले। तलाशी में पुलिस को 11 बोरे मिले जिसमें 525 जिंदा कछुए निकले। वन क्षेत्राधिकारी मो. अकबर ने बताया कि बरामद कछुओं को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन


बरामद कछुओं की कीमत बंगाल पहुंचने पर करीब छह लाख रुपये है। तस्कर इन्हें बंगाल ले जाने की फिराक में थे। फिलहाल बरामद गाड़ी के नंबर से मामले की छानबीन की जा रही है। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत पीपरपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले मिले थे 80 कछुए 
गत शनिवार की सुबह बरौंसा चौराहे पर दंपती को कछुओं के साथ गिरफ्तार किया था। उनकी शिनाख्त कल्लू निवासी पकड़ी भादा, थाना पीपरपुर जिला अमेठी व उसकी पत्नी के रूप में हुई थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि कि कछुओं को  पश्चिम बंगाल भेजा जाता है। बोरे व बैग से पुलिस को 80 कछुए बरामद हुए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed