फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   पुलिस के हत्थे चढ़े सरगना समेत दो असलहा तस्कर

पुलिस के हत्थे चढ़े सरगना समेत दो असलहा तस्कर

Sun, 02 Dec 2018 12:07 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़े सरगना समेत दो असलहा तस्कर
मुठभेड़ में दो असलहा तस्कर गिरफ्तार, तीन पिस्टल व दो तमंचे मिले
विज्ञापन

गौरीगंज। स्वाट व मुंशीगंज पुलिस ने शुक्रवार रात असलहा तस्कर गिरोह के दो बदमाशों को एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। गिरोह के दो सदस्य मौके से भाग निकले। पकड़े गए बदमाशों में गिरोह का सरगना भी शामिल है। उसके पास तीन पिस्टल, मैगजीन, दो तंमचे 16 कारतूस व एक बाइक बरामद हुई। एसपी ने पुलिस टीम को दस हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर स्वाट के साथ थानों की पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ में सक्रिय है। इस दौरान शुक्रवार रात असलहा तस्करों के एक गिरोह के बारे में मिली सूचना पर मुंशीगंज एसओ संतोष सिंह, स्वाट टीम प्रभारी विनोद यादव व अन्य पुलिस कर्मियों ने कनकसिंहपुर के पास वैशिया नाला पर घेराबंदी की। दो बाइकों को आते देख पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बाइक सवार बदमाशों ने अचानक फायरिंग करते हुए भागने लगे। घेराबंदी में दो बदमाश बाइक समेत गिर पड़े। एक बाइक पर सवार दो बदमाश भाग निकले। पुलिस ने मौके पर गिरे दोनों बदमाशों को दबोच लिया। पूछताछ में एक की पहचान कोतवाली अमेठी के गांव रामदैपुर निवासी सूर्य नारायण मिश्र उर्फ नन्हे और दूसरे की पहचान क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी माताफेर कोरी के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


माताफेर ने मौके से फरार साथियों की पहचान अमेठी कस्बा निवासी अल्तमश खान व फैजान के रूप में बताई। पकड़े गए बदमाशों के पास नाइन एमएम की एक और 32 बोर की दो पिस्टल, तीन मैगजीन, दो तंमचे, 16 कारतूस तथा एक बाइक बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाश असलहा तस्कर है। माताफेर गिरोह का सरगना है। एसपी ने पुलिस टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।


एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि माताफेर वर्ष 2013 से असलहों की तस्करी कर रहा है। इसके खिलाफ विभिन्न थानों में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में 40 हजार रुपये में एक पिस्टल बेचने की बात कबूल की है। कहा कि पकड़े गए बदमाशों का रिमांड लेकर असलहे की आपूर्ति करने वाले तथा खरीदने वालों की पहचान की जाएगी। फरार अल्तमश व फैजान को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed