{"_id":"5b7efab342c79246695cd332","slug":"41535048371-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉल्ट ठीक कर रहे संविदा कर्मी को लगा करंट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फॉल्ट ठीक कर रहे संविदा कर्मी को लगा करंट
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फॉल्ट ठीक कर रहा संविदा कर्मी झुलसा
सुल्तानपुर)। शाहपुर हरवंश (पापर) गांव में बुधवार शाम ट्रांसफार्मर का फॉल्ट ठीक कर रहा एक संविदा कर्मी करंट लगने से झुलस गया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी पहुंचाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित की मानें तो शटडाउन के दौरान सप्लाई चालू होने से उसे करंट लगा।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के चाचपारा गांव निवासी राकेश यादव (32) संविदा कर्मी के रूप में पांडेयपुर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात है। बुधवार शाम करीब पौने सात बजे राकेश ने उपकेंद्र प्रभारी संजय कुमार पांडेय से शटडाउन मांगा। राकेश को शटडाउन दिया गया। उपकेंद्र प्रभारी संजय के मुताबिक करीब तीस मिनट बाद अचानक पापर गांव निवासी एक ग्रामीण ने हादसे की सूचना दी जबकि लाइन बाधित थी।
उधर, हादसे में घायल संविदा कर्मी को कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उसकी गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। झुलसे संविदा कर्मी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बाबत अवर अभियंता हरीश मिश्र ने बताया कि हादसे में संविदा कर्मी जख्मी हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।