फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   साइकिल सवार छात्रा को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा

साइकिल सवार छात्रा को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा

Tue, 24 Oct 2017 10:14 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
साइकिल सवार छात्रा को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा
छात्रा को ट्रक ने रौंदा, शव रखकर प्रदर्शन
विज्ञापन


क्रासर-

एसडीएम के समझाने-बुझाने पर तीन घंटे बाद समाप्त हुआ प्रदर्शन
पुलिस ने खलासी को पकड़ा, चालक फरार
छात्रा की मौत के बाद बंद कर दिए गए तमाम स्कूल


अमर उजाला ब्यूरो
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। करवनिया गांव के समीप मंगलवार की सुबह साइकिल सवार छात्रा को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। दुर्घटना में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक व खलासी भागकर गन्ने के खेत में छिप गए। ग्रामीणों ने खलासी को पकड़ लिया जबकि चालक फरार हो गया। मौत से नाराज परिवारीजनों ने छात्रा के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों की मांग थी कि मौके पर उच्चाधिकारी पहुंचे और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाए। एसडीएम और सीओ के समझाने-बुझाने पर तीन घंटे बाद लोग शांत हुए।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के तिंदौली गांव निवासी अजय वर्मा की पुत्री प्रियंका (19) क्षेत्र में स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे प्रियंका साइकिल से कॉलेज जा रही थी। वह घर से करीब दो सौ मीटर दूर स्थित करवनिया गांव के पास पहुंची थी तभी तेज रफ्तार ट्रक ने छात्रा को रौंद दिया। दुर्घटना में प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंचे परिवारीजन और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन की सूचना के बाद पहुंचे दरोगा दुर्गा प्रसाद शुक्ला व कन्हैया लाल ने लोगों को समझाया, लेकिन लोग कुछ सुनने को तैयार नहीं हुए। सूचना के बाद सीओ नवीना शुक्ला और कोतवाल आरबी पटेल भी घटना स्थल पर पहुंच गए और पीड़ित परिवारीजनों को समझाया। ग्रामीणों की मांग पर सीओ ने मौके पर एसडीएम प्रणय सिंह को बुलाया तब जाकर लोग शांत हुए। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन से राहगीरों को भी काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

इनसेट
परिवार में मचा कोहराम
सेमरी बाजार। तिंदौली गांव निवासी अजय कुमार वर्मा के परिवार में पत्नी मालती देवी के साथ ही सबसे बड़ी बेटी प्रियंका थी, जबकि बेटे मानसिंह वर्मा (16) व सत्यम (12) हैं। प्रियंका की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed