फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से महिला की मौत

हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से महिला की मौत

Sun, 29 Jul 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से महिला की मौत
खेत में टूटकर गिरा तार, करंट से महिला की मौत
विज्ञापन

सुल्तानपुर। खेत में टूटकर गिरी हाईटेंशन लाइन में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से एक महिला की जान चली गई। महिला की मौत से नाराज ग्रामीणों ने जेई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

यह हादसा लंभुआ क्षेत्र के चौकिया में हुआ। गांव निवासी राम सुंदर की पत्नी गेनाऊ (45) शनिवार सुबह पशुओं के लिए चारे लेने निकली थी। दिन में करीब सवा 11 बजे वह एक खेत की मेड़ से घास काट रही थी। उसी दौरान हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत में गिर पड़ा। उसमें प्रवाहित करंट की चपेट में आ जाने से गेनाऊ की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तार टूटने की सूचना शिवगढ़ विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों को दी। सूचना के बाद क्षेत्र की सप्लाई बंद की गई तब लोगों ने गेनाऊ के शव को तार से अलग किया। ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र के जेई के खिलाफ प्रदर्शन व नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि हाईटेंशन लाइन का तार जर्जर था। कई बार इसकी शिकायत जेई से की गई, लेकिन तार को बदला नहीं गया। इस लापरवाही के चलते गेनाऊ की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed